भाली के बीएसएफ जवान मोहिंद्र उर्फ बोनु ने फोन लौटाकर पेश की ईमानदारी की मिसाल

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगू

उपमण्डल ज्वाली के अंतर्गत आने बाली ग्राम पंचायत भाली के स्थानीय वासी मोहिंद्र सिंह उर्फ बोनु जोकि बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में बतौर एएसआई अपनी सेवाएं दे रहें हैं, जोकि वर्तमान में अपने पैतृक गांव में छुट्टी आए हैं। जो अपनी रोजाना दिनचर्या के तहत एक्सरसाइज करने के लिए वॉक पर गए थे और रास्ते में उन्हें महंगा एंड्रॉयड फोन सड़क के किनारे पड़ा मिला।

मोहिंद्र ने बताया कि जब उन्हें फोन मिला तो उसमें किसी का फोन आ रहा था। जिस पर बात करने पर पता चला कि जिसका यह फोन है वो शाहपुर के करेरी से है और सुबह से उसका फोन गायब है ओर वह अपनी रिश्तेदारी में कोटला साइड बारात में आये थे ओर रास्ते में मोबाइल फोन गुम हो गया है।

मोहिंद्र सिंह ने उन्हें भाली बुलाकर उन्हें फोन बापिस किया। जिसके लिए फोन के मालिक सर्जिन सिंह व अमन ने फोन बापिस करने बाले मोहिंद्र उर्फ बोनु का धन्यवाद किया।

स्थानीय वासी अशवनी कपूर, अमन राणा ने इस ईमानदारी की मिसाल के लिए बल्व भाली का नाम रोशन करने के लिए बोनु उर्फ मोहिंद्र सिंह का धन्यवाद किया और कहा कि जब तक दुनिया मे सचाई है, तब तक दुनिया मे ईमानदारी कायम है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...