भारत वर्ष पावन वीर बलिदानी अमर सूरमाओं की धरती

--Advertisement--

Image

व्यूरो – रिपोर्ट

ब्लॉक देवमई थाना औंग ग्राम खरौली निवासी श्री माता वैष्णो देवी नकटा रौली सिद्ध शक्ती पीठ मन्दिर के पुजारी देशभक्त शिवसेवक महात्मा वैष्णोंदास शिवकरन 25 मार्च 2022 अपनी जन्मभूमि से जल, थल, वायु तीनों सेनाओं की सलामती वीर बलिदानियों की याद में राष्ट्रीय सैन्यरक्षक सम्मान प्रार्थना का कठोर दृड़ संकल्प लेकर अकेले नंगे पैर हर मुसीबत हर तकलीफ दुर्गम रास्तों का सामना करते देश के कई धार्मिक तीर्थ स्थानों में सरहद पर तैनात तीनों सेनाओं को दैवीय सुरक्षा शक्ती मिले सबके साथ न्याय हो राष्ट्र उन्नति की प्रर्थना करते लोगों में जन जाग्रति फैलाते जम्मू माँ वैष्णो नीलम घाटी चाईना बार्डर किश्तवाड़ मचेल माता दूसरी बार पैदल जा रहे है.

पूर्वांचल, विन्ध्याचल, मध्यांचल, पश्चिमांचल, उत्तरांचल, हिमांचल प्रदेश के जिला चम्बा ब्लॉक हटली NH-20 हाइवे पर ग्राम द्रम्मण चौक श्रीराम मन्दिर के महन्त श्याम सुन्दर दास के पास विश्राम लेकर देशभक्त शिवकरन सरहद के रक्षक जवानों की भलाई में ईश्वरीय दैवी शक्तियों से प्रर्थना कर विदेशी समान का बहिष्कार कर अपनी भारतीय मिट्टी से बने एक सौ ग्यारह दीप जला आस पास के लोगो में राष्ट्र प्रेम भक्ती भावना भरें गीत संदेशो के साथ रात्री जागरण कर दीपावली का त्यौहार मनाया.

लोगों को बताया आज हम सब जितने भी सुख शान्ती से खुशियों के त्यौहार दिन मनाते और हस्ते मुस्कुराते है. वह कई करोडो़ की वीर आत्माओं की बलिदानियों के बाद पाए हैं न जाने कितने पिता के पुत्र कितनी माँओं की गोद सूनी हुई. कितनी बहनों की भाईयों की कलाई और कितनी पत्नियों ने मांग उजड़ी सूनी हुई है.

हर धर्म हर वर्ग की माता बहनों ने देश की आजादी में अपना सर्वस्व मातृभूमी पर न्योछावर किया है तब जाकर आज हम सभी सुख चैन की सांस ले पाएं है हमें उन लोगों को भूलना नहीं चाहिए और न केवल 26 जनवरी या 15 अगस्त को याद करें.

उनकों हमें प्रत्येक दिन याद करके अपने बच्चों को बताना चाहिए देश में वीर आत्माओं की बलिदानी पराक्रम भरी वीरता की गाथाओं को रोज ही बच्चों को सुनाना चाहिए देशभक्त शिवकरन दीपावली राष्ट्र भक्ती पर चार पंक्तियां पढकर जय माता की जय भारत माता की जोर शोर में उदघोष किया

देश में हम हर दिन और त्यौहार सुख शान्ती से तब मना पाते है!
जब सीमा पर हमारें जवान अपने सुखोंकी बली भेट चढाते हैं!!
क्या होली और क्या दीवाली रात दिन सभी एक जैसे दिखाते हैं!
खुशरंग एक दीप उनका भी जलाना जो सीमा पे पहरा लगाते है!!

जागरण में उपस्थित हिमांचल प्रदेश, स्टेट चैपटर की चेयरमैन व समर्पण संस्था की अध्यक्षा श्री अनीता शर्मा , जिला कांगडा सह सम्पर्क प्रमुख अनुज बलोरिया जी सभी लोगों के बीच श्रीराम मन्दिर के महन्त श्री श्याम सुन्दर दास ने

देशभक्त शिवकरन के माता पिता की सराहना करते सम्मान में बोले
माँ भारती के आँचल में असंख्य वीर सूरमाओं की खान है!
हमारें देशभक्त शिवकरन जैसों से यह आर्यावर्त महान है!!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...