भारत-पाकिस्तान में तनाव, सभी गांवों में रात को बंद रहेगी लाइट, पंचायतों को निर्देश जारी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार ने सभी पंचायतों को जरूरी निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत हिमाचल के सभी गांवों में रात के समय सभी घरों की लाइट बंद रखने और स्ट्रीट लाइटों को काले कपड़े से ढकने को कहा गया है।

सरकार ने पत्र के माध्यम से ग्राम पंचायत प्रधानों, उप प्रधानों, पंचायत सदस्यों व पंचायत सचिवों को उच्च अधिकारियों  के निर्देशानुसार सूचित किया है कि भारत व पाकिस्तान के बीच चल रही तनाव की स्थिति को देखते हुए सभी अपनी-अपनी पंचायतों में लोगों को अपने स्तर पर सतर्क रहने के निर्देश जारी करें।

उपायुक्त सोलन के जारी आदेश

इसी कड़ी में, उपायुक्त सोलन ने एहतियातन जिले की सभी पंचायतों को रात को लाइटों को बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। सोलर लाइटों को भी बंद करने का आग्रह किया गया। सोलर लाइटों के कनेक्शन को फिलहाल काट कर रखें या उनके ऊपर काला कपड़ा डालकर ढक लें, ताकि पंचायतों में पूर्णतया ब्लैकआउट हो सके। घर की लाइटों को भी रात के समय बंद करें। इसके अतिरिक्त समस्त लोगों को घर पर एक-एक मेडिकल किट तैयार करने के निर्देश भी जारी करें। मेडिकल किट्स में कुछ दवाइयों, कपड़े, टार्च, कुछ पैसे, पानी की बोतल आदि जरूरी समान सुरक्षित तैयार रखें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...