भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी ने कोटला टनल के पास किया पौधा रोपण

--Advertisement--

कोटला – स्वयम

विश्व पर्यावरण दिवस पर भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी व एनएचएआई के इंडिपेंडेंट इंजीनियरिंग सेग्मेंटल कंसल्टिंग द्वारा कोटला टनल के पास पौधारोपण का आयोजन किया गया। जिसमे कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।

कंपनी के प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर रूपेश कुमार और एचआर मैनेजर सुभाष सिंह ने बताया कि इस बार आम, अमरूद आदि सहित अन्य तरह के फल के पौधों का पौधारोपण किया गया व इस दौरान लोगों को भी पौधारोपण के प्रति जागरूक किया।

उन्होंने कहा कि पेड़ पोधे हमारे जीवन के लिए जरूरी है इससे शुद्ध वायु मिलती है । उन्होंने पेड़ों की महत्ता पर प्रकाश डाला व कहा कि लगातार घट रहे वनों के कारण पशु पक्षियों की कई प्रजातियां विलुप्त होने की कगार पर है।

उन्होंने कहा कि पौधा रोपण से भूमि कटाव की भी रोकथाम होती है। उन्होंने कहा कि आगे भी पौधारोपण का कार्यक्रम जारी रहेगा।

इस मौके पर हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड धर्मशाला के अधिकारी मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...