भारतीय शिक्षण मंडल काँगड़ा इकाई ने मनाया व्यास पूजन महोत्सव

--Advertisement--

भारतीय शिक्षण मंडल काँगड़ा इकाई ने मनाया व्यास पूजन महोत्सव, प्रोफेसर आशीष नाग संयोजक केंद्रीय विश्विद्यालय इकाई एवं प्रान्त सहसंयोजक भारतीय शिक्षण मंडल ने की मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत।

शाहपुर – नितिश पठानियां 

भारतीय शिक्षण मंडल,इकाई काँगड़ा द्वारा व्यास महोत्सव आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता प्रोफेसर आशीष नाग संयोजक केंद्रीय विश्विद्यालय इकाई एवं प्रान्त सहसंयोजक भारतीय शिक्षण मंडल ने मुख्य वक्ता के रुप में शिरकत की।

जिला संयोजक भारत शिक्षण मंडल सुमित शर्मा ने मुख्य वक्ता को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। व्यास पूजन की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वालन कर हुआ।

मंच संचालन अभिषेक शर्मा,संयोजक युवा आयाम काँगड़ा इकाई ने किया। वहीं मुख्यवक्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि विश्व गुरु बनने के लिए राष्ट्र का पुनरुत्थान करना होगा।

मन, वचन और कर्म रूपी गलतियों के कारण वर्षों वर्ष तक हमें गुलाम रहना पड़ा। हमें पूरी पृथ्वी के प्रत्येक जीव की भलाई के बारे में सोचना होगा। आत्मावलोकन करते हुए इस समाधान की यात्रा में कार्य करना चाहिए।

व्यास पूजा से राष्ट्रीय पुनरुत्थान जुड़ा हुआ है। दुनिया में सभी के साथ संवेदनशील होकर अपनत्व की भावना से व्यवहार करें। प्रकृति का सुरक्षा एवं संवर्धन करना हमारा कर्तव्य है। माता-पिता शिक्षक एवं संत महात्मा को आदर्श बनना चाहिए।

इसके अभाव में राष्ट्र का पुनरुत्थान संभव नहीं है। श्रेष्ठ गुरु बनने एवं सम्मान पाने के लिए जिज्ञास, व्याकुलता, समर्पण एवं परिश्रम का होना आवश्यक है।

व्यास पूजा महोत्सव के शुभ अवसर पर उन्होंने कहा कि उपाध्याय -शिक्षक-आचार्य -गुरु -ऋषि ही एक क्रम है, इसी क्रम में एक शिक्षक अपनी अंतरात्मा की आवाज से चेतना के स्तर को ऊंचा कर उपाध्याय से ऋषि तक बन सकता है।

तभी हमारा राष्ट्र विश्व गुरु बन सकता है। साथ ही उन्होंने भारतीय शिक्षण मंडल के कार्यो के बारे में प्रशिक्षुओं को अवगत करवाया।

ये रहे उपस्थित 

इस मौके पर भारतीय शिक्षण मंडल जिला काँगड़ा इकाई के संयोजक सुमित शर्मा, जिला महामंत्री अमित शर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ अश्वनी कुमार, उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, महिला प्रकोष्ठ से शिवानी, शालिनी सहित 200 के करीब प्रशिक्षु शिक्षक मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...