
हिमखबर – डेस्क
भारतीय रेलवे ने साउथ ईस्टर्न रेलवे के तहत अपरेंटिस के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे Indian Railway की आधिकारिक वेबसाइट rrcser.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर से शुरू हो गई है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://rrcser.co.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों (Indian Railway Recruitment 2023) के लिए आवेदन कर सकते हैं.
साथ ही इस लिंक Indian Railway भर्ती 2023 नोटिफिकेशन PDF के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1785 पदों को भरा जाएगा.
Indian Railway Recruitment 2023 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 27 दिसंबर
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 2 फरवरी 2023
Indian Railway Recruitment 2023 के लिए रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 1785
Indian Railway Recruitment 2023 के लिए योग्यता मानदंड
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से उम्मीदवारों को न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 10वीं पास होना चाहिए. साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI का सर्टिफिकेट होना चाहिए.
Indian Railway Recruitment 2023 के लिए आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर ₹ 100/- रुपये का भुगतान करना होगा. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरते समय शुल्क का भुगतान ‘पेमेंट गेटवे’ के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा. भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग/यूपीआई/ई-वॉलेट का उपयोग करके किया जा सकता है.
Indian Railway Recruitment 2023 के लिए चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन न्यूनतम 50% (कुल) अंकों के साथ मैट्रिक में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर प्रत्येक ट्रेड में मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी.
