भारतीय जनता पार्टी मंडल देहरा कार्यकारिणी की बैठक लोअर सुनहेत शनि देव पैलेस में हुई संपन्न 

--Advertisement--

Image

प्रागपुर – आशीष कुमार

भारतीय जनता पार्टी मंडल देहरा कार्यकारिणी की बैठक लोअर सुनहेत शनि देव पैलेस में हुई संपन्न हुई। बैठक मंडल अध्यक्ष देहरा निर्मल जयसवाल जी की अध्यक्षता में हुई ।

बैठक में पूर्व जल शक्ति मंत्री एवं पूर्व विधायक देहरा विधानसभा क्षेत्र ठाकुर रविंद्र सिंह रवि, योजना बोर्ड उपाध्यक्ष एवं विधायक ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र रमेश धवाला, हमीरपुर पार्लियामेंट्री प्रभारी सुमित शर्मा, संगठनात्मक जिला देहरा अध्यक्ष संजीव शर्मा, संपूर्ण मंडल कार्यकारिणी एवं प्रमुख-कर्मठ भाजपा सदस्यगण उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत वंदे मातरम एवं दीप प्रज्वलित कर की गई।हमीरपुर में 6 और 7 तारीख को हुई प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में जो विश्व एवं बिंदु मंडल के लिए आए थे उस विषय पर बैठक में विस्तृत रूप से चर्चा हुई।

बैठक को 5 सत्रों /वर्ग में बांटा गया था। पहला सत्र मंडल अध्यक्ष निर्मल जयसवाल ने लिया-दूसरा सत्र जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा ने लिया-तीसरा सत्र माननीय रमेश द्वारा ने-चौथा सत्र जिला प्रभारी सुमित शर्मा ने और अंतिम सत्र ठाकुर रविंद्र सिंह रवि ने लिया।

सभी वक्ताओं ने अपने अपने विषय को लेकर कार्यकर्ताओं को अपना संबोधन और विचार एवं मार्गदर्शक दिया।

संगठन को कैसे मजबूत किया जाए

सभी एकजुट होकर काम करें प्रदेश सरकार की नीतियां कार्यक्रम एवं उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाएं इस विषय पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई। आगामी त्रिदेव सम्मेलन के लिए 100% हाजिरी हमीरपुर में लगे इस विषय पर भी कार्य करने हेतु प्रबंधन बारे चर्चा हुई।

सभी ने एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी मंडल देहरा को मजबूत करने एवं आगामी चुनावों में भाजपा का प्रत्याशी विजय हो ठोकर काम करने की सौगंध खाई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...