
बिलासपुर- सुभाष चंदेल
भानुपली से बिलासपुर के लिए निकल रही रेलवे लाइन में स्थानीय लोगों को रोजगार न देने से ग्रामीणों ने मशीनरी का रास्ता रोक दिया है। रेलवे लाइन की मशीनरी टनल नंबर 10 का कार्य करने पंजाब राज्य के चिकना चौक पहुंची थी लेकिन स्थानीय लोगों ने मशीनरी को आगे नहीं जाने दिया। ग्रामीणों का कहना था कि कम्पनी को स्थानीय लोगों के सामर्थ्य अनुसार कार्य देना होगा अन्यथा उनको काम नहीं करने दिया जाएगा।
