भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने श्रेय अवस्थी पर जताया भरोसा — नियुक्त किया हिमाचल प्रदेश सोशल मीडिया सह-संयोजक

--Advertisement--

भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने श्रेय अवस्थी पर जताया भरोसा — नियुक्त किया हिमाचल प्रदेश सोशल मीडिया सह-संयोजक

शिमला – नितिश पठानियां 

भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने युवा और ऊर्जावान नेता श्रेय अवस्थी पर विश्वास जताते हुए उन्हें भाजपा हिमाचल प्रदेश सोशल मीडिया सह-संयोजक नियुक्त किया है।

मीडिया की गहरी समझ, सशक्त अभिव्यक्ति क्षमता और युवाओं से गहरे जुड़ाव के लिए पहचाने जाने वाले श्रेय अवस्थी पार्टी के भीतर एक प्रमुख युवा स्वरूप में उभरे हैं।

उन्होंने वर्षों से संगठन के डिजिटल विस्तार को मज़बूत करने और पार्टी व जनता के बीच संवाद का पुल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

युवाओं के बीच व्यापक नेटवर्क और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनकी मजबूत उपस्थिति को देखते हुए, उनको यह दायित्व पार्टी की डिजिटल मुहिम को और सशक्त बनाने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए भाजपा की ऑनलाइन उपस्थिति को ऊर्जा देने वाला कदम माना जा रहा है।

श्रेय अवस्थी ने निरंतर युवाओं से जुड़े मुद्दे — जैसे रोज़गार, विकास और भागीदारी — सरकार के समक्ष उठाए हैं, ताकि उनकी आवाज़ सही मंचों तक पहुँच सके।

उनका नेतृत्व और समर्पण भाजपा के उस दृष्टिकोण को दर्शाता है, जो तकनीक, विचारधारा और जमीनी जुड़ाव को मिलाकर युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में काम करता है।

यह नियुक्ति पार्टी नेतृत्व द्वारा हिमाचल प्रदेश में अपने डिजिटल मोर्चे को और सशक्त करने तथा राज्य के ऊर्जावान युवा वर्ग की आकांक्षाओं से गहराई से जुड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखी जा रही है।

श्रेय अवस्थी ने अपनी नियुक्ति पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया, भूतपूर्व मंत्री मैडम सरवीन चौधरी, शाहपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष रविदत्त शर्मा और पूर्व जिला महामंत्री राकेश चौहान का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि वे संगठन के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास जारी रखेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...