भाजपा विधायक दल का नेता बनते ही जयराम ठाकुर तल्ख तेवर, बंद एक्सप्रेस सरकार

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

भाजपा विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर जमकर हल्ला बोला है। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में बंद एक्सप्रेस सरकार चल रही है।

सरकार कैबिनेट के गठन तक नहीं कर पाई है, लेकिन पूर्व सरकार में खोले गए संस्थानों को धड़ाधड़ बंद कर रही है। सरकार का शपथ ग्रहण भी सही मुहूर्त में नहीं हुआ है। अगर मिशन लोटस होता है, तो भाजपा उसके लिए जिम्मेदार नहीं होगी।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार बने हुए 15 दिन हो गए हैं, और इन 15 दिनों में केवल बंद-बंद और बंद देखने को मिला है। विभिन्न संस्थानों को बंद किया गया और सीमेंट फैक्टरी भी बंद हो गई। सरकार समीक्षा का अधिकार तो रखती है लेकिन फंक्शनल हो चुके दफ्तरों को बंद करना असंवैधानिक है।

भाजपा की 2017 में सरकार बनने के बदले की भावना से काम न करने का प्रण लिया था, जिसे निभाया भी गया। इस सरकार ने सारी हदें पार करते हुए सभी संस्थान बंद कर दिए।

सरकार में बंद एक्सप्रेस शुरू हुई है और मंत्रिमंडल भी बंद है। अभी तक सरकार मंत्रिमंडल का गठन नहीं कर पाई है। ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ है कि बिना कैबिनेट की मीटिंग के अ-लोकतांत्रिक निर्णय हो रहे हैं।

राज्यपाल को भी इसकी शिकायत की गई है ताकि इसकी रिपोर्ट मांगी जाए कि क्या सरकार के पास ऐसा अधिकार है। सीमेंट प्लांट बंद होने से 30 हजार लोगों के रोजगार पर तलवार लटक गई है।

फैक्ट्री बंद होने से विकास कार्य ठप्प हो गए हैं। कांग्रेस ने 10 दिन में ओपीएस देने का वादा किया था, लेकिन 15 दिन बीत जाने पर कैबिनेट का गठन तक नहीं हो पाया है।

जेओए आईटी पेपर लीक का मामला सामने आया है। सरकार की तरफ से बनाये गए मीडिया एडवाइजर बड़े-बड़े बयान दे रहे जबकि उनको यह अधिकार नही है। क्या मामले को लेकर कांग्रेस सरकार सीबीआई जांच करेगी।

मुख्यमंत्री एक दिशा में उप-मुख्यमंत्री एक दिशा में और विधायक ओर दिशा में है। अगर मिशन लोटस होता है, तो हम उसकी वजह नहीं होंगे अनिश्चितता में ही सरकार रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...