
फतेहपुर – गुरमुख सिंह
हिमाचल प्रदेश में चुनाव का कार्यकाल पूरा होने वाला है और चुनाव आयोग ने आगामी चुनाव की घोषणा कर दी है। जैसे ही चुनाव की घोषणा हुई है तब से लेकर राजनीतिक पार्टियों से संबंधित नेता गण लोगों के बीच दिखने लगे हैं।
कुछ लोग तो बर्साती मेंढक की तरह होते हैं जो केवल मात्र चुनाव में ही लोगों के बीच दिखने लगते है। ऐसे लोगों से थोड़ा हटकर लोक प्रिय नेता किर्पाल परमार अब जनसंपर्क अभियान में जुट गए हैं।
कृपाल परमार ने कहा कि ऐसे कई उदाहरण है चाहे मामला उप तहसील रे का मामला हो चाहे वह गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल टटवाली का मामला हो यह सब कार्य मैंने बिना सत्ता में रहते किए हैं।
अगर आप मुझे सत्ता में भेजते हो तो आप कामना करके तो आप सोच भी नहीं पाओगे किस तरीके के आने वाले समय में विकास कार्य हो सकते हैं।ईसी के साथ फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता से आगामी चुनाव में सहयोग की अपील की है।
