भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो और बेटे पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, जानें मामला

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया 

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व कांग्रेस विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो और उनके बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में देहरा पुलिस थाना में मामला दर्ज हुआ है।

यह मामला लोक निर्माण विभाग की शिकायत पर दर्ज हुआ है। पुलिस ने धारा 420, 467, 468, 471 और 120बी के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार भुट्टो का बेटा कर्ण सिंह सरकारी ठेकेदार है। लोक निर्माण विभाग ने शिकायत दी कि कर्ण ने टेंडर हासिल करने के लिए जो दस्तावेज संलग्न किए, वे फर्जी हैं। मामले का पता चलते ही विभाग ने कर्ण के नाम जारी टेंडर भी रद्द कर दिया है।

अब पुलिस ने विभाग की शिकायत पर पिता और पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। चुनावी समय में पुलिस की इस कार्रवाई के बाद भाजपा प्रत्याशी भुट्टो की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री के बोल

उधर, कांगड़ा पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग की शिकायत पर देवेंद्र कुमार भुट्टो और उनके बेटे कर्ण के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

भुट्टो से जब उनका पक्ष जानने के लिए फोन किए तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। मोबाइल पर भेजे मैसेज का भी कोई जवाब नहीं मिला है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...