भाजपा चोर दरवाजे से जनमत चुरा कर लोकतंत्र की हत्या कर रही- कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर

--Advertisement--
शिमला,जसपाल ठाकुर11 फरवरी 2021.
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह चोर दरवाजे से जनमत चुरा कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है।उन्होंने कहा है कि शिमला जिला परिषद पर अपना कब्जा जमाने के लिए भाजपा के सभी हतकंडे धरे के धरे रह गए।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की एकजुटता ने सिद्ध कर दिया है कि वह भाजपा के किसी भी प्रलोभन में आने वाले नही।
आज कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में जिला परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी व उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेटका व अन्य निर्वाचित सदस्यों के सम्मान में आयोजित प्रेस वार्ता में कुलदीप सिंह राठौर ने दावा किया कि अब प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएगी।उन्होंने कहा कि आज के इस चुनाव को प्रभावित करने की भाजपा ने पूरी कोशिश की।उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा को इन चुनावों में जनमत नही मिला,बाबजूद इसके प्रलोभन देकर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों पर उन लोगों को बिठाया जा रहा है जो भाजपा के अधिकृत उम्मीदवारों को हरा कर जीते है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खुद अपने जिले में हारे है।
उन्होंने कहा कि नड्डा के गृह जिला बिलासपुर व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के गृह जिला सिरमौर में भी भाजपा ने जनमत का अपमान किया है। राठौर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के मागदर्शन से शिमला जिला में कांग्रेस का बर्चस्व कायम है और आगे भी रहेगा।उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह का मार्गदर्शन कांग्रेस के लिए एक मजबूत आधार है जिसे कोई हिला नही सकता।
राठौर ने कहा कि शिमला जिला परिषद में भाजपा के मंत्री राजनैतिक हथकंडा अपना रहें थे।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय व उनके कुछ अधिकारी भी इसमें पूरी तरह शामिल रहें है।उन्होंने कहा कि जो अधिकारी अपनी सीमाओं को लांग रहें है उन पर कांग्रेस की पूरी नज़र है।
राठौर ने कहा कि शिमला जिला परिषद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर वरिष्ठ व अनुभवी लोगों को बिठाया गया है और इसका निर्णय सभी विधायको,पार्टी नेताओं से विचार विमर्श के बाद लिया गया।उन्होंने नव निर्वाचित सदस्यों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि वह जनभावनाओं के अनुरूप अपने कार्यों का निष्पादन करेंगे।उन्होंने बामपंथी दलों का भी आभार प्रकट किया जिन्होंने उन्हें अपना समर्थन दिया।
इस दौरान नव निर्वाचित अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी व उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेटका ने अपने सम्बोधन में इस पद पर चुने जाने को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व सासंद प्रतिभा सिंह व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर  का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से पार्टी की मजबूती के लिए एकजुटता से आगे बढेगे।
इस अबसर पर कांग्रेस विधायक मोहन लाल ब्राक्टा,विक्रमादित्य सिंह,कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा,कांग्रेस जिलाध्यक्ष ग्रामीण यशवंत सिंह छाजटा,पूर्व विधायक सुभाष मंगलेट,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,इंटक अध्यक्ष हरदीप सिंह बाबा,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के अतिरिक्त नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य व कई अन्य लोग उपस्थित थे।
--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल आपदा प्रभावित राज्य घोषित, विधानसभा में मुख्यमंत्री ने की घोषणा

शिमला - नितिश पठानियां  हिमाचल सरकार ने डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट...