
चम्बा- भूषण गुरुंग
भाजपा मंडल भटियात के बलाना जोन के बूथ स्तर के पदाधिकारियों को सिहुंता ट्राइबल भवन में सम्बोधित करते हुई प्रदेश भाजपा के महामंत्री एवं बूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने कहा कि भाजपा की रीढ़ की हड्डी पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की बदौलत आज विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है।
उन्होंने इस दौरान बलाना जोन के 23 बूथों के पदाधिकारियों में जोश भरते हुए कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत राष्ट्रीय स्तर से गाँव स्तर तक अपने कार्यकर्ताओं को दायित्व प्रदान करती है जिसमें बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को पार्टी की गतिविधियों व संगठन के संचालन बारे जानकारी पार्टी के अलग बरिष्ठ कार्यकर्ता समय समय प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर भी मंडल व अलग अलग मोर्चा प्रकोष्ठ से जुड़े पदाधिकारियों की अहम भूमिका रहती है जिसमें की धरातल स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों की टीम बर्क के साथ कार्य करने के साथ आपसी अचार व्यबहार को बढ़ावा देते हुए एकता के साथ पार्टी को सशक्त करना होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को अपने बूथ को मजबूत करने के लिए संकल्पबध रहना चाहिए।
इस मौके पर उन्होंने केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने अनेकों योजनाएं समाज के हर बर्ग के लिए लिए शुरू की हैं इन योजनाओं बारे जानकारी बूथ स्तर पर कार्यकर्ता पहुँचाए तथा जरूरत मंद लोगों को लाभान्वित करें।
इस मौके पर संगठन मंत्री संसदीय क्षेत्र चम्बा-कांगड़ा राज पाल ने पदाधिकारियों को जिम्मेदारी के अनुसार अपने अपने कार्य क्षेत्र में जुटने का आह्वान किया तथा हर बूथ की फीडबैक ली।
इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष जसवीर नागपाल, भटियात मंडल के प्रभारी सुभाष कुमार, मंडल अध्यक्ष दिव्य चक्षु, मंडल के पदाधिकारी व बलाना जोन के 23 बूथों से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे।
