भाजपा का सरकार गिराने का मॉडल हिमाचल में हुआ फेल, पांच साल चलेगी कांग्रेस सरकार : नरेश चौहान

--Advertisement--

शिमला, 12 मार्च – रजनीश ठाकुर

हिमाचल में अभी सियासी संकट टला नहीं है और भाजपा लगातार सरकार अल्पमत में होने का दावा कर रही है। वहीं मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने हिमाचल में 5 साल कांग्रेस सरकार के चलने का दावा किया है। नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा के देशभर में सरकार गिराने का मॉडल  हिमाचल में फेल हुआ है।

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश में जो राजनीतिक घटनाक्रम हुआ उससे सब वाकिफ है। प्रदेश में जनता के बहुमत से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी और 6 बागी विधायकों ने पार्टी और अपनी क्षेत्र की जनता के साथ धोखा किया जोकि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और प्रदेश की जनता इसका जवाब देगी। इस सारे सियासी घटनाक्रम के पीछे पूरी तरह से भाजपा का हाथ है। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार को गिराने का भाजपा ने प्रयास किया लेकिन भाजपा असफल रही है।

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी अपनी सभी चुनावी गारंटियों को पूरा करेगी और भाजपा वालों ने इस पर अब चुप्पी साध ली है। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार विकास के कार्यों को जारी रखेगी। कांग्रेस भाजपा और जयराम ठाकुर से सवाल करती है कि क्या प्रदेश के कर्मचारियों को ओ.पी.एस नहीं मिलना चाहिए, महिलाओं को 1500 नहीं मिलने चाहिए। प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस पार्टी की सरकार हर वर्ग का ध्यान रख रही है।

वहीं, नरेश चौहान ने कहा कि 6 निष्कासित सदस्य आज अपने क्षेत्र की जनता के बीच नहीं जा पा रहे है और जगह-जगह घूम रहे है। उन्होंने प्रदेश के मतदाताओं से धोखा किया है और अब वे उनके बीच में नहीं जा पा रहे है। उन्होंने प्रदेश के राजनितिक माहौल को ख़राब किया और हिमाचल की संस्कृति के खिलाफ काम किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...