भाजपा अध्यक्ष पद से इस्तीफे की अटकलों के बीच बिगड़ी सुरेश कश्यप की तबीयत

--Advertisement--

शिमला, 21 अप्रैल – नितिश पठानियां

हिमाचल भाजपा अध्यक्ष पद से इस्तीफे की अटकलों के बीच सुरेश कश्यप की तबियत बिगड़ गई है। वीरवार देर शाम वह उपचार के लिए नई दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में भर्ती हो गए।

इस संबंध में एक कार्यकर्ता ने फेसबुक पर सूचना सांझा की है। सुरेश कश्यप का आईसीयू में उपचार चल रहा है। जानकारी के मुताबिक उनका शुगर का स्तर कम हुआ है।

पिछले कल उनके भाजपा अध्यक्ष पद छोड़ने की अटकलों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी थी। उनके इस्तीफा देने की सोशल मीडिया पर चर्चा रही। हालांकि भाजपा के किसी भी वरिष्ठ नेता ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की।

सूत्रों के अनुसार कार्यकाल पूरा होने पर उन्होंने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से पदभार मुक्त करने का आग्रह किया है। बता दें कि सुरेश कश्यप का प्रदेश अध्यक्ष पद का कार्यकाल इसी साल जनवरी में पूरा हो चुका है।

दरअसल भाजपा ने 2020 में राजीव बिंदल को हटाकर सांसद सुरेश कश्यप को पार्टी का नया अध्यक्ष बनाया था। उनके इस्तीफे की सूरत में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद पर नई ताजपोशी होगी। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत यह नियुक्ति अहम रहेगी।

नए अध्यक्ष के तौर पर राज्यसभा सांसद डॉक्टर सिकंदर कुमार व इंदु गोस्वामी के अलावा बिक्रम सिंह और विपिन सिंह परमार के नाम प्रमुखता से लिये जा रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...