भाखड़ा भ्रमण पर जा रहे बच्चों की बस पलटी, कई घायल

--Advertisement--

भाखड़ा भ्रमण पर जा रहे बच्चों की बस पलटी, कई घायल।

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

पंजाब के बठिंडा से स्कूली बच्चों को लेकर भाखड़ा भ्रमण पर जा रही बस पहाड़ी से टकराकर सड़क पर पलट गई। बिलासपुर जिला के ओलिंडा नामक स्थान पर हुए इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। कुछ छात्रों को मामूली चोटे आई।

जानकारी के मुताबिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बुर्ज जिला बठिंडा के बच्चे की 55 छात्राएं व स्टॉफ के 7 सदस्यों सहित बस (PB31G-2123) में सवार होकर भाखड़ा डैम घूमने के लिए जा रहे थे।

करीब एक बजे जब बस औलिण्डा के समीप पहुंची तो अचानक उतराई में बस की रफ्तार बढ़ गई। चालक ने बस को पहाड़ी के साथ टकरा दी। टकराने के बाद बस बस सडक पर पलट गई।

बस में बैठे करीब 30-40 बच्चों तथा दो अध्यापकों को मामूली चोटें आई है । घायलों को बी बीएमबी अस्पताल नंगल में दाखिल करवाया गया है।

फिलहाल बस चालक द्वारा हादसे का कारण ब्रेक फेल बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही बिलासपुर जिला की कोट कहलूर पुलिस ने घटनास्थल और अस्पताल में पहुंच कर घायलों के बयान दर्ज किए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...