भाई ने जमीन पर पटक कर दी छोटे की हत्या

--Advertisement--

भाई ने जमीन पर पटक कर दी छोटे की हत्या

मंडी – अजय सूर्या

बल्ह विधानसभा क्षेत्र में एक बड़े भाई द्वारा अपने ही छोटे भाई की हत्या कर डालने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता भीषम देव पुत्र चुन्नी लाल गांव कवालकोट डाकघर कोठी तहसील बल्ह जिला मंडी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि लेखराम पुत्र मुनी लाल निवासी मैरामसीत तहसील बल्ह, जो कि राशन व सब्जी की दुकान करता है।

शाम के समय दुकान पर लेख राम का भाई जगदीश कुमार नशे की हालत में आया और लेख राम से झगड़ा करने लगा। झगड़ा करते-करते वह लेख राम के साथ मारपीट पर उतर आया और उसे जमीन पर पटक डाला, जिसके चलते लेख राम बुरी तरह से घायल हो गया।

घायल अवस्था में उसे मेडिकल कालेज नेरचौक लाया गया, जहां पर उसका देहांत हो गया। पुलिस न शव को कब्जे में लेकर मुकदमा दायर कर लिया है। एसपी मंडी ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बेरोजगारों को बड़ा झटका, ‘पशु मित्र’ भर्ती की शारीरिक परीक्षा पर रोक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के पशुपालन विभाग में ‘पशु मित्र’...

पालमपुर कॉलेज में रोजगार मेला कल, 27 कंपनियां देंगी नौकरियां

पालमपुर - बर्फू  शहीद कैप्टन विक्रम बतरा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर...

एचआरटीसी की बस में टिकट मांगने पर विवाद, युवती ने कंडक्टर को मारा थप्पड़

हिमखबर डेस्क  एचआरटीसी हमीरपुर डिपो की बस में लड़की से...