भरमौर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर 10 घंटे ठप रही वाहनों की आवाजाही

--Advertisement--

Image

चम्बा, भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के चंबा में भरमौर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर वाहनों की आवाजाही करीब 10 घंटों तक ठप रही। जानकारी के अनुसार परिहार के समीप एनएच पर लोहे से लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर फंस गया। ट्रेलर के पिछले टायर सड़क से बाहर निकल गए। इससे हाईवे पूरी तरह बंद हो गया। इस दौरान चंबा और बनीखेत की ओर से लगी वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं।

इसके बाद ट्रेलर को निकालने के लिए क्रेन मंगवाई गई, लेकिन अनियंत्रित होकर वह भी गिर गई।  एनएचआई के एसडीओ कनव बड़ाेत्रा ने कहा कि हाईवे को बहाल कर दिया गया है। सुबह तड़के तीन बजे हाईवे बंद हुआ और दोपहर करीब डेढ़ बजे इसे यातायात के लिए बहाल किया जा सका।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...