
चम्बा- भूषण गुरुंग
हिमाचल प्रदेश के चंबा स्थित भरमौर-पठानकोट एनएच पर शनिवार सुबह एक भीषण हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात भरमौर से लाहल की ओर जा रहा पिकअप सुंकु दी टापरी के समीप अनियंत्रित होकर 100 मीटर नीचे थल्ला रोड़ पर जा गिरी।
सड़क से गुजर रहे लोगों ने वाहन देखा और सूचना पुलिस को दी। लिहाजा सूचना पाते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों के सहयोग से शवों को उठाकर अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन में दो लोग सवार थे और हादसे के बाद दोनों घायल हो गए। घायलों को भरमौर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान चालक अनिल कुमार पुत्र मेगा राम ग्राम मकलोता और अनीश कुमार के रूप में हुई है।
डीएसपी अभिमन्यु ने बताया कि आज दोनों ही शवों का सिविल अस्पताल भरमौर में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
