भरमौर के बन्‍नी गांव में पहाड़ी से गिरे पत्‍थरों की चपेट में आया 30 वर्षीय युवक, खाई में मिला शव

--Advertisement--

Image

भरमौर – नवीन गुलेरिया

विकास खंड भरमौर की ग्राम पंचायत बड़ग्रां के बन्नी गांव में पहाड़ी से गिरे पत्‍थर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। परिवार के सदस्‍यों को खाई में युवक मृत मिला।

मृतक की शिनाख्‍त 30 वर्षीय पवन कुमार पुत्र नानकू राम निवासी गांव भदरा पंचायत बड़ग्रां के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और इसकी जानकारी मृतक के स्वजन को दी।

पवन कुमार बुधवार को अपने गांव भदरा से बन्नी गांव में निजी कार्य लिए गया था। जब देर शाम पवन कुमार घर वापस नहीं लौटा तो स्वजनों ने पवन कुमार की तलाश शुरू की।

काफी समय तक तलाश करने के बाद स्वजनों को करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर बन्नी फाट स्थान पर पवन कुमार का शव खाई में मिला। जिसकी सूचना पुलिस को देने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी।

बड़ग्रां पंचायत प्रधान पिंकी देवी ने कहा कि पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से पवन कुमार पैदल मार्ग से नीचे खाई में जा गिरा था व मौके पर मृत्यु हो चुकी थी। आज सुबह पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है व आगामी कार्रवाई जारी है।

डीएसपी हेडक्‍वार्टर अभिमन्‍यु वर्मा का कहना है पुलिस को घटना की सूचना मिलने के बाद टीम को घटनास्थल के लिए भेज दिया था। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

स्वजनों के बयान लेने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस इस मामले की गहनता के साथ जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...