भरमाड की टीम ने जीता वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल

--Advertisement--

लंज – निजी संवाददाता

देहरा विधानसभा ग्राम पंचायत धार के सपडू गांव में एक दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दो दर्जन टीमों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता डे नाईट करवाई गई। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला भरमाड़ की टीम ब तियारा की टीम के बीच खेला गया। जिसमें भरमाड़ टीम विजेता बनी।

प्रतियोगिता के दौरान खाना खाने की व्यवस्था भी की गई थी। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में भारतीय युवा कांग्रेस के प्रवक्ता अक्षय सिंह डडवाल विशेष अतिथि के रूप में, ग्राम पंचायत धार के उप प्रधान रणजीत सिंह व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढालियार के प्रधानाचार्य राजेश वेद मौजूद रहे।

मुख्यातिथि व विशेष अतिथियों ने विजेता टीम को 4100 रूपये व विजेता ट्राफी व उप विजेता टीम को 3100 रूपये व उप विजेता ट्राफी देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर प्रतियोगिता के संयोजक अभिषेक ने कहा कि आगे भी इसी तरह प्रतियोगिता चलाई जाएगी। साथ ही वढीया से वढीया टूर्नामेंट करवाए जाएगें ताकि युवाओं को नशे से दूर रखकर खेल कूद की तरफ मोड़ा जा सके ताकि युवायों को भविष्य में एक अच्छे मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...