भरमाड़ की रूचिका का आईआईटी रोपड़ में पीएचडी कैमिस्ट्र में हुआ चयन

--Advertisement--

ज्वाली – शिबू ठाकुर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड न० 11 के गाँव भगवाल की रूचि का चयन आई आईटी रोपड़ पंजाब में पीएचडी कैमिस्ट्र में हुआ है। रूचिका जवाली विधानसभा क्षेत्र से अकेली लड़की है। जिसने हिमाचल प्रदेश में ओवर आल में 12 वां रैंक हासिल किया है !

प्राप्त जानकारी के अनुसार रूचिका सुपुत्री राजीव कुमार ने अपनी प्राथमिक पढ़ाई डीएवी सिनियर सकैंडररी स्कूल रैहन से की और सीआरसी भी सिनियर सकैंडरी स्कूल रैहन से की। बजीर राम सिहं राजकीय महाविद्यालय कालेज देहरी से बी एससी की और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से एम एस सी कैमिस्ट्री कि शिक्षा ग्रहण की!

रुचिका एक माध्यम वर्ग परिवार से सम्बन्ध रखती है। रूचिका के पिता आईपीएच विभाग से पम्प आप्ररेटर सेवानिवृत्त है। रूचिका से जव इस बारे जानना चाहा तो उन्होंने बताया कि मैनें आज दिन तक किसी भी विषय में ट्यूशन नहीं ली है। में हर रोज़ दस घंटे पढ़ाई करती थी।

पढाई के मामले में मेरे माता पिता ने मेरा पूरा सहयोग किया है। किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी है! रूचिका ने बताया कि मैंने पीएचडी के लिए पहली बार ही परीक्षा दी थी और पहली बार ही सिलेक्शन हो गई!

अब में कैमिस्ट्री आई आई टी रोपड़ पंजाब से पीएचडी कर रही हूँ। मेरा एक सपना है कि प्रशासनिक सेवा मै जाकर लोगों की सेवा करना चाहती हूँ! बस यही मेरा एक लक्ष्य है!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...