शाहपुर – नितिश पठानियां
राजकीय उच्च पाठशाला भनाला में द्रोणाचार्य कॉलेज के प्रशिक्षुओं ने महाराणा प्रताप जयंती पर चित्र कला व भाषण, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम का आयोजन कार्यवाहक मुख्याध्यापिका रचना मन्चन्दा की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें 20 के करीब विद्यार्थियों ने भाग लिया। साथ ही वीडियो के माध्यम से महाराणा के जीवन वृतांत को बच्चों को दिखाया गया।
वहीं मुख्याध्यापिका ने प्रतियोगिताओं ने अव्वल रहे मेधावियों को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि स्कूली पाठ्यक्रम में हर गतिविधियों का आयोजन हिना चाहिए ताकि बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें व अपने आत्मविश्वास को बढ़ा सकें। उन्होंने समस्त अध्यापकों व बीएड प्रशिक्षुओं का सफल आयोजन के लिए आभार जताया।

