भनाला स्कूल में द्रोणाचार्य कॉलेज के बी.एड. प्रशिक्षुओं ने विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर निकाली रैली।
शाहपुर – नितिश पठानियां

राजकीय उच्च विद्यालय भनाला में द्रोणाचार्य कॉलेज रैत के छात्र प्रशिक्षुओं ने विश्व विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर रैली का आयोजन किया।

जिसमे लोगों को किसी भी प्रकार का नशा न करने एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत करने के बारे में बताया गया ।

यह रैली कार्यवाहक राजकुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई । उन्होंने बताया कि आज के युवा नशे की ओर अग्रसर हो रहे हैं जो धीरे धीरे नशे के आदि होने से अपने शरीर को हानि पहुंचा रहे हैं।

तम्बाकू, बीड़ी, सिगरेट, गुटका ये सब स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं । इनका सेवन नहीं करना चाहिए और साथ ही अन्य लोगों को भी इसके दुष्परिणामों से अवगत करवाना चाहिए।

ये रहे उपस्थित
इस रैली में स्कूल के सभी विद्यार्थी, छात्र प्रशिक्षु, एवं स्कूली शिक्षक मौजूद रहे ।

