भटोली फकोरियां की महिला की मौत। कोविड़ प्रोटोकॉल के तहत हुआ अंतिम संस्कार

--Advertisement--

Image

व्यूरो, रिपोर्ट

निकटवर्ती क्षेत्र भटोली फकोरियां में एक महिला (50) की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गई है। महिला का कोविड-19 के प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार मंगलवार को कर दिया गया। बताया जा रहा है कि यह महिला कुछ दिन पहले से करोना की चपेट में आ गई थी जिसका इलाज डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में चल रहा था।

महिला ने गत सायं उपचार के दौरान वहां पर दम तोड़ दिया है। महिला के शव को मंगलवार को उसके परिजन टांडा से अपने गांव भटोली फकोरियां लेकर आए तथा प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की मौजूदगी में उक्त महिला का अंतिम संस्कार कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत कर दिया गया है।

गौरतलब है कि उक्त मृतक महिला कुछ दिन पूर्व भटोली फकोरियां में हुए कोरोना विस्फोट के दौरान पाए गए 35 मामलों में से ही एक थी जिसे तबीयत बिगड़ने के बाद कोविड सेंटर टांडा में शिफ्ट किया गया था।

इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के डॉ अमित शर्मा, रजनीश शर्मा प्रधान सुभाष मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...