भटेच्छ में 12 अप्रैल को सांस्कृतिक संध्या और 13 को होंगी कुश्तियाँ

--Advertisement--

शाहपुर,28 अप्रैल – कोहली

उपमंडल शाहपुर के तहत ग्राम पंचायत ठारू के गाँव भटेच्छ में छिन्ज मेला उपलक्ष्य में इस बार 12 अप्रैल को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा और 13 अप्रैल को कुश्तियाँ करवायी जाएंगी !

इस सँधर्व में छिन्ज मेला कमेटी की बैठक कमेटी अध्यक्ष हरनारायण सिंह की अध्यक्षता में भटेच्छ मंदिर परिसर में संपन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से ये निर्णय लिया गया कि 11 अप्रैल को छिंज की झंडा रस्म होगी,12 अप्रैल को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा!

जिसमें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी गायकी में ख्याति पा चुके सुप्रसिद्ध गायक कलाकार विक्रांत भन्द्राल व रीता पुरहान अपनी रंगारंग प्रस्तुतियाँ देंगे और 13 अप्रैल को कुश्तियाँ करवायी जाएंगी ! बैठक में मेले के कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु प्रबंधन समितियों का भी गठन कर दिया गया!

विभिन्न प्रबंधन समितियों के बीच मेले के सफल आयोजन वारे सुझावों पर व्यापक चर्चा की गयी व आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए गये!

बैठक में ये भी निर्णय लिया गया कि इस आयोजन में बाहर से आने वाले किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी ना हो इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखा जाएगा !

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...