भटियात से भरमौरी का खुद चुनाव लड़ने वाला बयान बेहद बचकाना और हास्यास्पद 

--Advertisement--

उम्र के इस दौर में आकर ऐसा व्यवहार होना सामान्य है, भरमौरी साहब पार्टी के कद्दवर नेता रहे हैं ऐसे में उनकी बौखलाहट स्वाभाविक है, भटियात से भरमौरी का खुद चुनाव लड़ने वाला बयान बेहद बचकाना और हास्यास्पद, मुझे लगता है भटियात में ही नहीं बल्कि प्रदेश भर में पठानियां साहब बहुत बेहतर काम कर रहे हैं और भटियात सशक्त हाथों में सुरक्षित हैं।

भटियात – हिमखबर टीम – अंशुमन शर्मा, भूषण गुरूंग 

अपने बयान में भरमौरी साहब ने कहा है कि भटियात के बहुत से लोग उनके संपर्क में हैं जो उन पर भटियात से चुनाव लड़ने का दबाव बना रहे हैं। यह मेरे साथ जो लोग खड़े हैं, वह भटियात के मतदाता हैं और गद्दी समुदाय से संबंध रखते हैं। जो विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां साहब के लिए दिन-रात एक करके कार्य करते आए हैं।

कांग्रेस पार्टी का पूरा संगठन कुलदीप सिंह पठानियां के साथ हैं। भरमौरी साहब अपनी राजनीति के चक्कर में गद्दियों के नाम का इस्तेमाल कर उन्हें बदनाम कर रहे हैं मुझे लगता है भरमोरी साहब को भटियात की गद्दीयों से माफी मांगनी चाहिए।

भरमौरी साहब को अपने बचकाने और बेहूदा बयान के लिए गद्दी समुदाय और कांग्रेस पार्टी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

ये रहे उपस्थित 

इस प्रैस वार्ता में अजय सिंह डायरेक्टर वूल फेडरेशन, सुरेंद्र सिंह चाडक अध्यक्ष ST cell, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शालू, संजय कपूर उपाध्यक्ष ST cell, कुलदीप मिन्हास उपाध्यक्ष, अनूप महासचिव, किशोरी सचिव, मोहिंद्र शर्मा सचिव और अन्य मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...