भटियात विधानसभा क्षेत्र से पांचवी बार विधायक बने कुलदीप सिंह पठानियां को सरकार में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

--Advertisement--

Image

बकलोह – भूषण गुरुंग

भटियात विधानसभा क्षेत्र से पांचवी बार विधायक बने कुलदीप सिंह को सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। मौजूदा समय में वह पार्टी के प्रदेश में मुख्या प्रवक्ता के रूप में कार्य कर रहे है। ऐसे में विधायक का चुनाव जीतने औऱ कांग्रेस सरकार बनने पर उन्हे बड़ी जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद बड़ गई हैं।

ज़िले के वरिष्ट कांग्रेसी नेता आशा कुमारी औऱ पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी चुनाव हार चुके है।उसके हारने के बाद जिले में वही सबसे वरिष्ट नेता है।औऱ 5वी बार चुनाव जीतने के बाद उनका और कांग्रेस पार्टी मे उनकी कद काठी औऱ बड़ गई है। चंम्बा सदर जिले से विधायक बने नीरज नय्यर पहली बार विधानसभा पहुचे है।

ऐसे में चर्चा कि कुल्दीप सिंह पठानिया मंत्री पद पाना तय माना जा रहा है। जिससे भटियात के लीगो में भी खुशी की लहर दौड़ रही है। जब 2012 में जब प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार बनी थी तब बी कुलदीप सिंह पठानिया जी विधानसभा चुनाव जीत नही पाए थे । उनके कदऔर वरिष्ठता को देखते हुय।

कांग्रेस ने उन्हे प्लुसंन कन्ट्रोल बोर्ड का चेयरमैन बनाया था। उनका कद किसी कैबिनेट मंत्री से कम नही था।ऐसे में इस बार उनका कैबिनेट मे मंत्री बनना तय माना जा रहा है। हिमाचल में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार है।जिससे उनको बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभाबना बढ़ गई है।

सरकार मे उनको बडी जिम्मेदारी मिलती है तो भटियात सहित जिला चम्बा को उसका लाभ मिलेगा । भटियात के समस्त जनता ने कांग्रेस के नये मुख्या मंत्री सुखबिंदर सिंह सुखु जी से बहुत आस है कि पठानिया जी को कोई मंत्री पद ज़रूर मिलेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...