
चम्बा – भूषण गुरुंग
ग्राम पंचायत गाहर के गांव कल्हेतर में जब यह सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक मोहटली के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ती की मौत हो गई है। जिसकी शिनाख्त के लिए संजीत के परिजन कंदरोडी रेलवे चौकी पंहुचे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
40 वर्षिय संजीत अकेला घर में कमाने वाला था। करीब दो साल पहले जोत मार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई थी। पिता देहांत काफी समय पहले हो गया था।संजीत का एक लडका व लडकी है ।लडका छठी कक्षा व लडकी आठवीं में पडती है। संजीत का लडका गत वर्ष पांचवीं में प्रथम आया था।
संजीत काफी मिलनसार व मेहनती था।टैक्सी चला कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था।अब परिवार में छोटा भाई ,पत्नी व दो छोटे बच्चे रह गए हैं । मृतक के परिवार पर अचानक से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है तो वही पूरे गांव में शोक का माहोल है।
