बढ़ती महंगाई पर धार कंडी की जनता ने प्रदेश सरकार के खिलाफ निकाला अपना गुस्सा

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

स्थानीय कांग्रेस नेता प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने जनजागरण के तहत धारकंडी क्षेत्र की बोह रुलेहड़ पंचायत ,के गाँव मे जा कर दौरा किया। ओर देश प्रदेश में बढ़ती महंगाई पर धार कंडी क्षेत्र की जनता ने प्रदेश सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा निकाला।

प्रदेश कांग्रेस महासचिब केवल सिंह पठानिया ने धारकंडी क्षेत्र की बोह पंचायत के झरौली, मोरच्छ ,सपेड़ा गाँव में जा कर जनता का दुःख दर्द सांझा किया। इस मोके पर केवल सिंह पठानिया ने उनकी समस्याओं को सुना।

पठानिया ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा सरकार सत्ता में आई है तब से शाहपुर हल्के की जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है। गाँव की सड़को की हालत इतनी खस्ता हो चुकी है की चलना मुशिकल हो गया है। ओर जिस क्षेत्र से जलशक्ति बिभाग ने पानी उठा कर दूसरे क्षेत्रों को दे रहा है लेकिन खुद उस क्षेत्र की जनता पीने के पानी को तरस रही है।

पठानिया ने कहा कि बिभाग को हार बोह की जनता और धार कंडी क्षेत्र की जनता को पानी हर दिन मुहैया करवाना चाहिए। जो सड़के पूर्व की काँग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र स्वीकृति दी थीं प्रदेश सरकार से तीन सालों में बो भी नही बन पाई है।

इस समय धार कंडी क्षेत्र की जनता को पूछने बाला कोई नही है जनता का कहना है कि सरकार नाम की चीज दिख ही नही रही है और लोकनिर्माण बिभाग अपनी आंखें बंद करके मूकदर्शक बन कर रह गया है। अपनी समस्या बताए तो किसको बताए।

पठानिया ने कहा कि धार कंडी क्षेत्र को पर्यटक ,पशुधन ओर फल उत्पादन के लिए विकसित किया जाएगा।जिससे स्थानीय जनता अपनी रोजमर्रा की जिंगदी सही ढंग से जी सके। उसके बाद पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामो व महगाई के खिलाफ प्रदेश महासचिव केवल सिंह पठानिया ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि महंगाई को लेकर पूर्व मनमोहन सरकार में रोते-बिलखते रहे।

भाजपा के नेता व अंधभक्त अब सत्ता में आने पर जनता को रूला रहे हैं, जबकि पूर्व यू.पी.ए. सरकार ने विपरीत परिस्थितियों में भी आम-आदमी पर महंगाई का कोई असर नहीं होने दिया था। कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बावजूद पैट्रोल-डीजल पर टैक्स लगाकर बेतहाशा वृद्धि की।

उन्होंने हैरानी जताई कि दुनिया के अन्य देशों ने टैक्स न लगाकर पैट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी कर अपनी जनता को राहत दी है, जोकि राष्ट्र धर्म व अपने नागरिकों के प्रति उनकी जबाव देही दर्शाता है, लेकिन मोदी सरकार अपने चुनिंदा 2-3 उद्योगपतियों से राजधर्म व वफादारी निभा रही है।

उन्होंने कहा कि पैट्रोल-डीजल सहित सरसों के तेल, रसोई गैस व अन्य खाद्य सामग्रियों में अप्रत्याशित बढ़ाेतरी हुई है। क्या अब महंगाई पर नियंत्रण न कर व बेरोजगारी बढ़ाकर जनसंख्या कंट्रोल करने का कोई तरीका तलाश रही है।

उन्होंने कहा कि मोदी राज में तेल की बढ़ी कीमतों से हर चीज महंगी हो रही है, जिसकी आग में देश का हरेक नागरिक झुलसा है। इस बक्त देश का हर बर्ग परेशान है लेकिन गूंगी-बहरी सरकार ने कानों में रूई डाली है। उन्होंने कहा कि अब देश व प्रदेश की जनता की बारी है कि ऐसी सरकार को सत्ता से बार रूखस्त कर दें।

पठानिया ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की जनता का आशीर्वाद मिला तो धार कंडी क्षेत्र में टूरिस्ट प्रशिक्षण केंद्र खोला जाएगा जिससे धार कंडी पर्यटक नगरी को ओर विकसित किया जाएगा।

इस मौके पर ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, बारिष्ठ कांग्रेस नेता लम्बरदार जर्म सिंह, शशी पाल शर्मा धार कंडी कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष,उप प्रधान पप्पू राम,सोशल मीडिया सह-प्रभारी सुरेश राणा,अक्षय कुमार पूर्व पंचायत समिति, राकेश कुमार,जय कर्ण,निर्मल सिंह,प्रवीण कुमार,विनोद कुमार,करतार सिंह,ठानु राम आदि स्थानीय महिलाएं ,युवा मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...