ब्लड कैंसर से जूझ रहा विजय हारा जिंदगी की जंग, PGI में निधन

--Advertisement--

Image

एक सप्ताह में शहर ने अल्पायु में खोया दूसरा बेटा

सिरमौर,10 फरवरी – नरेश कुमार राधे

शहर ने एक सप्ताह के भीतर दूसरे बेटे को अल्पायु में ही खो दिया है। रानीताल के समीप रहने वाले विजय कुमार ने 50 साल की उम्र में संसार को त्याग दिया है। हालांकि वह ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जीवन की जद्दोजहद कर रहे थे, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था।

जानकारी के मुताबिक दिवंगत विजय को चंद रोज़ पहले पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया था। जहां वीरवार दोपहर उनका निधन हो गया। कॉलेज की पढ़ाई के दौरान छात्र नेता रहे विजय कुमार करीब एक  साल से उपचाराधीन थे। ब्लड कैंसर की वजह से डायलिसिस पर रहे।

स्वर्गीय विजय कुमार हंसमुख व सौम्य स्वभाव के व्यक्तित्व थे। ताउम्र संघर्षशील रहे। भाई संजय चौहान भाजपा के एक सक्रिय कार्यकर्ता है, तो दिवंगत पिता शिक्षा विभाग में अधीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।  बचपन में ही मां को खो देने वाले स्वर्गीय विजय कुमार के निधन से समूचा शहर में शोक की लहर है।

करीबी दोस्त गुलशन अहमद व अजय जैरथ ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा की दोस्त के अचानक संसार से चले जाने पर हैरान है। साथ ही स्वर्गीय विजय कुमार की आत्मा की शांति की प्रार्थना भी की।

उल्लेखनीय है कि चंद रोज पहले ही शहर की एक शख्सियत के रूप में पहचान बनाने वाले विक्कू भाई ने भी अल्प आयु में संसार को त्याग दिया था।

बता दें कि दिवंगत विजय व विक्कू भाई की उम्र 50 साल की थी। दोनों का जन्मदिन मार्च के महीने में था। उधर जानकारी के मुताबिक स्वर्गीय विजय कुमार के पार्थिव देह बीती रात पैतृक घर में लाया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...