ब्रेक फेल होने से खेतों में पलटा ट्रक, बाइक भी दुर्घटनाग्रस्त

--Advertisement--

दधोल में ब्रेक फेल होने से खेतों में पलटा ट्रक, बाइक भी दुर्घटनाग्रस्त

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

दधोल में शक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक ट्रक अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गया। हादसे के दौरान सड़क किनारे खड़ी एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है। उक्त हादसा निहारी से दधोल कलां सड़क पर पेश आया है।

ट्रक चालक के अनुसार वह निहारी से दधोल कलां (कुट) की तरफ आ रहा था। इस दौरान ट्रक में कोई तकनीकी खराबी आ गई, जिससे ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। इसके चलते ट्रक पहले सड़क किनारे खड़ी एक बाइक से टकराया और उसके बाद खेतों में जाकर पलट गया।

PunjabKesari

गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। बता दें कि निहारी-दधोल कलां सड़क पर वाहनों की आवाजाही काफी अधिक रहती है। सौभाग्यवश, हादसे के समय सड़क पर कोई अन्य वाहन सामने से नहीं आ रहा था, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं हादसे को लेकर पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...