ब्रेकिंग: हिमाचल में तीन सीटों पर फिर उपचुनाव, 10 जुलाई को होगी वोटिंग

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल में विधानसभा उपचुनाव का शेड्यूल तय हो गया है। प्रदेश में दस जुलाई को मतदान होगा और 13 जुलाई को परिणाम घोषित होंगे। निर्वाचन विभाग उपचुनाव की अधिसूचना 14 जून को जारी करेगा। यानि 14 जून से प्रदेश में एक बार फिर आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी।

गौरतलब है कि हमीरपुर, देहरा और नालागढ़ तीनों विधानसभा सीटें विधायकों के इस्तीफे के बाद खाली हो गई हैं। हमीरपुर से आशीष शर्मा, देहरा से होशियार सिंह और नालागढ़ से केएल ठाकुर ने भाजपा ज्वाइन करने के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपा था।

इस इस्तीफे को विधानसभा अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया है। इसके बाद निर्वाचन विभाग ने अब लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव खत्म होने के बाद प्रदेश में चुनाव का नया शेड्यूल तय कर दिया है। शेड्यूल के अनुसार 14 जून से 15 जुलाई तक प्रदेश में तीनों सीटों पर उपचुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...