
निर्दलीय विधायक की BJP में एंट्री के बाद से ही आहत है कार्यकर्ता, सुनहेत के निजी होटल में हो रही है नाराज कार्यकर्ताओं की गुप्त बैठक, प्रेस कांफ्रेंस करके बोले हमें पार्टी कार्यकर्ता को चाहिए टिकट, जगदीप डढ़वाल हैं BJP जिला महासचिव, बोले पार्टी के लोग मेरा नाम ले रहे हैं इसलिए उनका धन्यवाद, जगदीप बोले होशियार सिंह हमारे नेताओं मंत्रियों को पहले गालियां निकालते रहे अब चार दिन पहले पूर्व मंत्री रविन्द्र सिंह रवि को कर रहे हैं चेलेंज,जगदीप बोले रमेश धवाला को पार्टी कार्यकर्ता तो एक्सेप्ट कर लेंगे, लेकिन होशियार सिंह को नहीं।
देहरा – शिव गुलेरिया
बीजेपी में होशियार सिंह की एंट्री के बाद से ही देहरा में भूचाल आने शुरू हो गया है। आज उसी के झटके भी महसूस किए गए। निर्दलीय विधायक के पार्टी में आने से नाराज चल रहे बीजेपी के कार्यकर्ता व कई नेता आज इक्कठे हुए। देहरा के सुनहेत में एक निजी होटल में गुप्त मीटिंग भी की गई।
यहां देहरा विधानसभा क्षेत्र के 32 बूथों के लगभग दो दर्जन से अधिक कई छोटे-बड़े नेता कार्यकर्ता पहुंचे। कई कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता संगठनात्मक जिला देहरा के महामंत्री जगदीप डढ़वाल को अपना उम्मीदवार बनाने की बात भी कही। दोपहर बाद जगदीप डढ़वाल भी मीडिया के सामने आए और उन्होंने भी विधायक होशियार सिंह के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
डढ़वाल ने कहा कि यह विधायक पहले बीजेपी के मंत्रियों को गालियां निकालते रहे। बीजेपी जॉइन करने के बाद बोले कि पार्टी जिसे टिकट देगी उसके साथ चलेंगे। लेकिन अब चार दिन पहले ही एक कार्यक्रम में होशियार सिंह कह रहे हैं कि वह चुनाव लड़ेंगे। जनता जिस पार्टी से चुनाव लड़ने के कहेगी वह लड़ेंगे। जनता चाहे बीजेपी से कहे या कांग्रेस से वह चुनाव लड़ेंगे।
डढ़वाल ने कहा कि विधायक यहीं नहीं रुके उन्होंने पूर्व मंत्री व देहरा से पूर्व विधायक रहे रविन्द्र सिंह रवि के खिलाफ जो भरी सभा में टिप्पणी की वो भी हम सहन नहीं करेंगे। डढ़वाल ने कहा कि जब विधायक बीजेपी से जुड़े हमने भी स्वागत किया। जो मन में रोष था उसको पार्टी हाईकमान के समक्ष रखा।
हमनें धैर्य से काम लिया। लेकिन जब विधानसभा में विधायक को रूलिंग में जगह नहीं मिली तो उनके तेबर ही बदल गए। नित आनाप- शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। जोकि बीजेपी का कार्यकर्ता सहन नहीं करेगा। जगदीप डढ़वाल ने कहा कि वह बड़े लम्बे समय से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। मौजूदा समय में।वह संगठनात्मक जिला देहरा के महामंत्री हैं।
उन्होंने हर छोटे बड़े ओहदे पर रहकर पार्टी की सेवा की है। अगर पार्टी उनपर विश्वास जताती है तो वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। जगदीप डढ़वाल ने कहा कि अगर पार्टी हाईकमान विधायक होशियार सिंह को टिकट देती है तो पार्टी कार्यकर्ता आहत होंगे।
अगर पूर्व मंत्री रमेश धवाला को टिकट मिलता है तो पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी होगी व सभी लोग उनको एक्सेप्ट कर लेंगे। जगदीप डढ़वाल ने कहा कि जिसने पार्टी के लिए अपना जीवन लगाया हो उस कार्यकर्ता को टिकट मिलनी चाहिए।
