ब्रेकिंग न्यूज़: गहरी खाई में गिरी गई थी कार, दुर्गंध उठी तो पता चला हुआ था हादसा

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 चंडीगढ़ मनाली के गंभर पुल नामक स्थान पर एक दर्दनाक हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई।यह सभी युवक हरियाणा के कैथल से मनाली घूमने जा रहे थे कि इनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 1 किलोमीटर नीचे जा गिरी। इनमें से 3 युवकों के शव कार के बीच फंसे हुए थे तो 1 युवक कार के बाहर पड़ा हुआ था।

हादसा कई दिन पूर्व हो चुका था लेकिन किसी को इस हादसे का पता नहीं चला। युवकों के परिजनों द्वारा किए गए फोन जब युवकों ने नहीं उठाए तब उन्होंने इसकी सूचना कैथल पुलिस को दी। कैथल पुलिस द्वारा बिलासपुर पुलिस से इस सम्बन्ध में साधे गए सम्पर्क के बाद युवकों के फोन की लोकेशन स्वारघाट के पास पाई गई।

सूचना पर स्वारघाट पुलिस का कांस्टेबल अजय कुमार जब मंगलवार को गश्त पर था तो उसने गंभर पुल के पास पैरापिट टूटी देखी जिसके आधार पर जब सड़क से करीब 1 किलोमीटर नीचे घने जंगल में जाकर देखा गया तो सभी युवक कार में मृतक पड़े हुए थे।

सभी मृतक युवकों के शवों से दुर्गन्ध उठ रही थी जिससे ऐसा जान पड़ता था कि हादसा कई दिन पूर्व हो चुका था।पुलिस तथा स्थानीय लोगों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद सभी युवकों को गहरी खाई से बाहर निकाला गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...