हिमखबर डेस्क
यह सभी संबंधित उम्मीदवारों की जानकारी के लिए है कि आयोग द्वारा दिनांक 10-12-2023 को आयोजित कंडक्टर की भर्ती हेतु आयोजित की गई परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी (provisional answer key) आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है तथा यह https://hppsconline.hp.gov.in/HPPSC/Applicant यूआरएल : Registration/Home/Login (उम्मीदवार के डैशबोर्ड) उपस्थित अभ्यर्थियों से आपत्ति (यदि कोई हो) आमंत्रित करने के लिए भी उपलब्ध है।
उम्मीदवार सहायक दस्तावेजों / संदर्भों के साथ अनलाइन आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं I अनंतिम उत्तर कुंजी के संदर्भ में आपतियाँ ऑनलाइन मोड के माध्यम से प्रकाशन के 05 (पांच) दिनों की अवधि के भीतर दिनांक 14-12-2023 से 18-12-2023, यानी प्रकाशन के दिन को छोड़कर, दर्ज की जा सकती है ।
आपत्ति दर्ज कराने वाले अभ्यर्थी को प्रति प्रश्न आपत्ति ₹100/- का गैर-वापसी योग्य (non-refundable)) शुल्क ऑनलाइन मोड से देना होगा जो अधिकतम ₹500/- (प्रति पेपर) तक सीमित है, जिसके लिए आपत्ति को अंतिम रूप से प्रस्तुत करने से पहले अभ्यर्थी को लिंक उपलब्ध होगा।
आपत्तियां दर्ज करने या शुल्क जमा करने का कोई अन्य तरीका मान्य नहीं होगा । बिना अपेक्षित शुल्क जमा की गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। ” किसी भी प्रश्न के मामले में उम्मीदवार टेलीफोन नंबर 0177-2629738, 2624313 और टोल फ्री नंबर 1800-180-8004 पर संपर्क कर सकते हैं।

