ब्राजील से आया यात्री 11 करोड़ की कोकीन के साथ गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

पेट में छिपाकर ले जा रहा था दुबई

नई दिल्ली – नवीन गुलेरिया

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर ब्राजील से आए एक यात्री को कस्टम विभाग के अधिकारियों ने 11 करोड़ रुपए की कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कोकीन को कैप्सूल में भकरर अपने पेट में छिपा रखा था। आरोपी नशे की इस खेप को दुबई ले जाने वाला था।

कस्टम विभाग के संयुक्त आयुक्त प्रवीण कुमार के अनुसार, बीते 11 मार्च को उनकी टीम ने एक गुप्त सूचना पर ब्राजील के नागरिक को पकड़ा था। वह ब्राजील से दुबई गया था और वहां से दूसरे विमान में सवार होकर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा था। यहां से वह ग्रीन चैनल की तरफ गया जहां शक होने पर कस्टम विभाग की टीम ने उसे पकड़ लिया।

उसका एक्स-रे करवाया गया, जिसमें उसके शरीर में कुछ संदिग्ध सामान देखा गया। इसके बाद डॉक्टरों की मदद से उसके पेट से 85 कैप्सूल बरामद किए गए। इसके अंदर 752 ग्राम पाउडर भरा हुआ था। इसकी जांच करने पर पता चला कि यह कोकीन है। इसे लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...