बॉयज स्कूल से उपायुक्त ने किया कोरोना टीकाकरण अभियान का आगाज

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

जिला चंबा में सोमवार को 15 से 18 वर्ष की आयु के युवाओं के कोरोना टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हुआ। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिला के कुल 48 स्कूलों में स्थित केंद्रों में युवाओं का टीकाकरण किया। उपायुक्त डीसी राणा ने कोरोना टीकाकरण अभियान का विधिवत तरीके से बॉयज स्कूल से आगाज किया।

उन्होंने कहा कि जिला में 15 से 18 वर्ष के करीब 22000 युवाओं का टीकाकरण होगा। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता में स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग की सहभागिता सुनिश्चित की गई है उन्होंने कहा कि स्कूल छोड़ चुके 15 से 18 वर्ष के युवा भी नजदीकी केंद्र पर टीकाकरण करवा सकते हैं।

उन्होंने युवाओं से आव्हान किया कि वे टीकाकरण करवा कर खुद का इस महामारी से बचाव करें। उन्होंने कहा कि जिला के तमाम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओ, कॉलेजों, आईटीआई और निजी स्कूलों में कोरोना टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला में 15 से 18 वर्ष के युवाओं टीकाकरण लगातार जारी रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बजट से पहले BJP विधायकों का विधानसभा के बाहर प्रदर्शन, एंट्री टैक्स को लेकर जताया विरोध

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दौरान आज...

रेहड़ी-फड़ी वालों के नियमों में बदलाव; हर तीन साल में नवीनीकरण, फीस तय

हिमखबर डेस्क राज्य सरकार ने रेहड़ी-फड़ी वालों (स्ट्रीट वेंडर्स) से...

आज CM सुक्खू करेंगे चौथा बजट पेश, इन सेक्टरों पर रह सकता है फोकस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के आर्थिक इतिहास में आज का...