बैली पंचायत के उप प्रधान राम ने बारिश से बंद पड़े रोड को खुलवाने की करी मांग

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

कल रात से भारी बारिश के कारण नैनीखड़ से मेल लिंक रोड कई जगह से भूस्खलन के कारण बंद हो गया है। एक जगह नहीं कम से कम 15 से 20 जगह में रोड ब्लॉक हुआ है। पैदल चलने के लिए भी मुश्किल हो रही है। नैनीखड़ की तरफ जाने वाले यात्री और नैनीखड़ से आने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

15 से 20 किलोमीटर लोगों को पैदल चलना पड़ रहा है। बच्चों और बीमार लोगों का हाल बहुत खराब है। आज उम्मीद थी की जेसीबी आएगी और रास्ता खुल जाएगा लेकिन अभी जेसीबी का नामोनिशान नहीं है और लोगों की समस्या जस की तस बनी हुई है।

एक है शादी का सीजन। लोगों को शादी में पहुंचना है लेकिन पैदल ही अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं। बहुत ही परेशानी का सबब है। आज जेसीबी लग जानी चाहिए थी लेकिन नहीं लगी। युवा तो जैसे तैसे अपना सफर पूरा कर लेते हैं लेकिन महिलाओं बच्चों बुजुर्गों और बीमारों के लिए यह बहुत बड़ी समस्या है।

लोगों को किसी ना किसी काम के लिए अपने घर से निकलना ही पड़ता है लेकिन जब रोड बंद होता है तो बहुत बड़ी परेशानी खड़ी हो जाती है। विभाग से मेरा निवेदन है कि जल्दी से जल्दी जेसीबी लगा कर के इस रोड को चालू करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...