
गैरी राजपूत
आज दिनांक 18 जनवरी 2022 को विकासार्थ विद्यार्थी SFD जिला नूरपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा उप मंडल अधिकारी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश को एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें की बेसहारा पशुओं के संरक्षण हेतु कुछ बिंदुओं पर उप मंडल अधिकारी से चर्चा की गई। इस अवसर पर SFD के, जिला संयोजक निखिल कालिया, समाजसेवी शिम्पू जरयाल, अखिल मन्हास, अक्षय उपस्थित रहे।
विकासार्थ विद्यार्थी जिला संयोजक निखिल कालिया ने बताया की आजकल हिमाचल प्रदेश में ठंड का प्रकोप है कुछ स्थानों पर तो तामपान शून्य डिग्री से भी कम है तथा गौ वंश के लिए उचित गौ सदन न होने के कारण सड़कों पर ही इस ठंड में दम तोड़ रहा है। अगर हम संगठनात्मक जिला नूरपुर की बात करें तो हम देखते हैं कि नूरपुर जिला में भी कुछ एक ऐसे स्थान हैं जहां पर आवारा पशु दिन-रात ठंड से ठिठुरते रहते हैं।
यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग इन्हें बेसहारा सड़कों पर छोड़ देते हैं जिनके ऊपर उचित कार्यवाही होनी चाहिए तथा कानून को सख्ती से लागू करना चाहिए। SFD का मानना है कि सरकार इन सभी बेसहारा गौ वंश को गौ सदनों में भेजे तथा इनकी उचित देखरेख सुनिष्चित करे।
उप मंडल अधिकारी ने आश्वासन दिया कि यह ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री को दिया जाएगा और बेसहारा पशुओं के लिए सरकार पहले से ही बहुत सी योजनाओं के ऊपर कार्य कर रही है l हाल ही सुन्नी के अंदर 1000 बेसहारा पशुओं को संरक्षण दिया जाएगा l जिसका उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा पिछले कल किया गया और जिला के अंदर बहुत से स्थान चिन्हित किए गए हैं जहां पर गौ सदनों का निर्माण भविष्य में किया जाएगा।
SFD प्रदेश सरकार से मांग करती है कि प्रशासन सभी बेसहारा गौ वंश को गौ सदनों में ले कर जाए जिससे ठंड के कारण इनकी आकस्मिक मौत न हो। प्रदेश सरकार को ऐसे लोगों पर भी सख्त कानूनी कार्यवाही करनी चाहिएl जो गौ वंश को बेसहारा सड़कों पर छोड़ते हैं ,अगर सरकार आने वाले समय में गौ वंश की सुरक्षा के लिए कोई उचित कदम नहीं उठाती है तो, SFD प्रदेश में जागरूकता अभियान आरम्भ करेगी।
जारीकर्ता
निखिल कालिया (SFD, जिला सयोजक )
8219448195
