पुलिस थाना फतेहपुर के अंतर्गत चौकी रे की टीम द्वारा मंगलवार को बेली जट्टां में खेतों व सरकंडों के बीच झाड़ियों में छुपाकर तैयार की जा रही लगभग 4 लाख मिलीलीटर कच्ची लाहण (अवैध शराब) को नष्ट किया है।
फतेहपुर – अनिल शर्मा
पुलिस थाना फतेहपुर के अंतर्गत चौकी रे की टीम द्वारा मंगलवार को बेली जट्टां में खेतों व सरकंडों के बीच झाड़ियों में छुपाकर तैयार की जा रही लगभग 4 लाख मिलीलीटर कच्ची लाहण (अवैध शराब) को नष्ट किया है।
पुलिस चौकी रे को ग्राम पंचायत रियाली के बेली जट्टां में पंजाब की सीमा के साथ लगते क्षेत्र में घुमंतू व पंजाब क्षेत्र के लोगों द्वारा झाड़ियों, खेतों व सरकंडों में अवैध रूप से कच्ची लाहण को छुपाकर रखे जाने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिस पर पुलिस चौकी रे की टीम द्वारा मंगलवार सुबह क्षेत्र में दबिश दी गई।