बेटा घर नहीं आया, तो मैं फांसी लगा दूंगी जान, सउदी अरब में 11 साल से बंधक रौंखर के विजय की मां का छलका दर्द

--Advertisement--

Image

सउदी अरब में 11 साल से बंधक रौंखर के विजय की मां का छलका दर्द, पांच साल से वापसी की फरियाद

नगरोटा बगवां – राजीव जसवाल

जेसीबी चलाकर अपने सपनों को पूरा करने आज से करीब 11 साल पहले सउदी अरब गए नगरोटा बगवां के रौंखर के विजय को नहीं पता था कि वह रोटी के चक्कर में अपने घरवालों से मिलने तक से महरूम हो जाएगा।

सउदी अरब की एक कंपनी में काम करने वाला 39 वर्षीय विजय आज परिवार से कोसों दूर बंधक की जिंदगी जीने को मजबूर है, जबकि घर पर बूढ़ी मां और बाप अपने लाड़ले की एक झलक पाने को तरस रहे हैं । विजय कुमार ने अपने वीडियो संदेश में अपनी हालत बयां करते हुए प्रदेश सरकार से रिहाई की मांग की है।

अपनी पीड़ा को सांझे करते हुए विजय कुमार की मां गटां देवी ने बताया कि वे प्रधानमंत्री कार्यालय, अनुराग ठाकुर व मुख्यमंत्री सहित हर अधिकारी से अपना दुखड़ा सुना चुके हैं, लेकिन पिछले पांच वर्षों से कोई करवाई नहीं हुई ।

उन्होंने उपायुक्त से लेकर गृह सचिव व विदेश मंत्रालय तक हुए पत्राचार की प्रतियां भी दिखाई, लेकिन 2017 से भारत सरकार के समक्ष पहुंचे मामले में कोई भी सकारात्मक करवाई आज तक नहीं हो पाई है।

बेटे के इंतजार में बुरी तरह थक चुकी मां ने रुंधे हुए गले से बताया कि या सरकार मेरे बेटे को लौटाने का प्रयास करे अथवा मैं फांसी लगाकर अपनी जान दे दूंगी । हालांकि अब आए दिन विजय कुमार अपने भाई अजय, पिता रामचंद तथा मां से फोन पर बात करता है जिसमे वह अपनी वतन वापसी के लिए प्रयास करने की गुहार लगाता रहता है।

गौरतलब है कि विजय कुमार को 2013 में हुई एक दुर्घटना का दोषी मानकर कर कंपनी ने उसके देश छोड़ कर जाने पर पाबंदी लगा दी है तथा वह आज तक घर नहीं आ सका । जानकारी यह भी मिल रही है कि उक्त दुर्घटना के एवज में मुआवजे के तौर पर मांगी जा रही 30 लाख की रकम भी पीडि़त युवक और परिवार के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है।

शुक्रवार को परिजन स्थानीय विधायक अरुण मेहरा से भी मिले। वहीं, जिला उपायुक्त निपुण जिंदल ने शुक्रवार को प्रधान सचिव गृह विभाग हिमाचल सरकार को पत्र प्रेषित कर भारत सरकार के सक्षम विभाग से हस्तक्षेप कर उचित व त्वरित करवाई करने की अपील की है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...