बेजुबान को बचाने के लिए नहर में 1 KM तक तैरता रहा युवक, नहीं मिली सफलता

--Advertisement--

सुंदरनगर/मंडी – अजय सूर्या

उपमंडल स्थित बीएसएल नहर में धनोटू के समीप एक बैल पानी में गिर गया। नहर के तेज बहाव में बैल को बहते देख एक युवक उसे बचाने के लिए नहर में कूद गया। करीब एक किलोमीटर के दायरे तक युवक बैल को नहर में पकड़ कर तट किनारे लाने के प्रयास में जुटा रहा।

इस दौरान जब कुछ लोगों की नजर युवक और बैल पर पड़ी तो वह नहर के किनारे से साथ-साथ भागने लगे। इसी बीच कुछ लोग रस्सी भी लेकर आये और बार-बार युवक और बैल की तरफ फेंकते रहें। लेकिन पानी के तेज बहाव में सफलता नहीं मिल पा रही थी।

इसी बीच नरेश चौक के समीप दो युवक नहर किनारे उतर कर बैल को पकड़ने के लिए शैलेंद्र का साथ देने लगे और उन्होंने बैल के गले में रस्सी भी किसी तरह लपेट दी। लेकिन बैल ने पानी के बहाव के बीच उसे गले से निकाल दिया और बैल नहर से कंट्रोल गेट के नीचे से होते हुए जलाशय के तेज बहाव में पानी में समा गया।

लाख कोशिशों के बाद भी बैल को न बचा पाने से वहां मौजूद लोगों में निराशा देखने को मिली। लेकिन बैल को बचाने की कोशिश में नहर के तेज बहाव में करीब एक किलोमीटर तक तैरते रहे बहादुर युवक शैलेंद्र की बहादुरी की हर कोई तारीफ करते दिखा।

वही, स्थानीय लोगों का कहना है कि बीएसएल नहर में आज तक हजारों की संख्या में पशु और लोग गिर चुके हैं लेकिन उसके बावजूद भी बीबीएमबी प्रशासन नहर किनारे बाढ़बंदी नहीं करवा पाया। जिस कारण यह हादसे लगातार पेश आ रहे हैं। उन्होंने बीबीएमबी प्रशासन से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द नहर किनारे बाढ़ बंदी की जाए ताकि हादसों पर लगाम लग सके।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...