बूहल खड्ड में पौंग डैम किनारे खड़े पानी में मिली लाश

--Advertisement--

भेरता का बताया जा रहा मृतक।

फतेहपुर – अनिल शर्मा

पुलिस थाना फतेहपुर के तहत पड़ते बूहल खड्ड में पौंग डैम किनारे खड़े पानी में बुधबार को लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी का माहौल बन आया है। वहीं लाश की शिनाख्त अमर सिंह करीब 63 बर्षीय निबासी भेरता, पँचायत लोहारा के रूप में हुई है ।

पँचायत प्रधान नरजीब जरियाल के अनुसार अमर सिंह पिछले 16 मार्च से से घर से लापता था । जिसकी रिपोर्ट पुलिस थाना फतेहपुर में दर्ज करबाई गई थी ।

पँचायत प्रधान ने बताया की बुधबार को मृतक के भतीजे ने ही खड़े पानी में लाश को देखा । जिसकी सूचना तुरन्त पँचायत ब पुलिस को दी गई ।

वहीं थाना प्रभारी फतेहपुर उधम सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर कार्यबाही शूरू कर दी है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...