
व्यूरो रिपोर्ट
बुरांस के फूल तोडऩे के लिए पेड़ पर चढ़े बच्चे की गिरकर मौत हो गई। नाबालिग छात्र हास्टल से बच्चों के साथ फूल तोडऩे के लिए गया था। यह दिव्यांग बच्चों के स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ रहा था।
फूल तोड़ते हुए टहनी टूटने से बच्चा पेड़ से गिर गया। दूसरे बच्चे भी यह देखकर हास्टल भाग गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, वीरवार देर शाम थाना ढली के अंतर्गत आइसीएमआर स्कूल का दसवीं कक्षा का 16 वर्षीय आदित्य पुत्र प्रदीप कुमार गांव चांदमारी डाकघर धर्मशाला बुरांस के फूल तोड़ते समय पेड़ से गिर गया। खाई में गिरने के कारण मौत हो गई।
आइसीएमआर स्कूल (दिव्यांगों का स्कूल) में हास्टल में रहने वाले छात्र खेल रहे थे। खेलते-खेलते आदित्य को बुरांस का फूल पसंद आया और वह उसे तोडऩे गया। स्थानीय लोगों ने जब खाई में गिरे बच्चे को देखा तो सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूल प्रबंधन को सूचित किया। पुलिस छात्र को आइजीएमसी ले गई। वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
क्या कहते हैं अधिकारी
आइजीएमसी आपातकाल विभाग के सीएमओ डा. सुरेंद्र चेंटा ने बताया कि जब लड़के को उनके पास लाए थे तो उस समय तक उसकी मौत हो चुकी थी।
