बीमार पति का अस्पताल से हालचाल पूछ घर लौट रही महिला की दर्दनाक हादसे में मौत

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

जनपद में पुलिस थाना घुमारवीं के तहत महिला की डंगे से गिरकर मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार डैहर अस्पताल में महिला अपने पति का हालचाल पूछकर गांव ननावां वापस आ रही थी।

इसी दौरान रास्ते में अचानक पैर फिसलने के कारण महिला डंगे से गिर पड़ी। हादसे में महिला के सिर पर गहरी चोटें आई थी। जिस पर महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।

महिला की पहचान निर्मला देवी पत्नी राजकुमार गांव ननावां के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...