बीडीसी सदस्या सरसा देवी ने विधवा पेंशन तीन हजार प्रतिमाह करने के लिए मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

--Advertisement--

Image

भाम्बला- नरेश कुमार

पंचायत समिति सदस्य सरसा देवी विकासखंड गोपालपुर ने एक मांग पत्र मुख्यमंत्री को भेजा है। जिसमें उन्होंने यह सुझाव देकर मांग की है कि हिमाचल प्रदेश में लगभग 125343 विधवा पेंशनर है और मौजूदा समय में उन्हें मात्र ₹1000 हिमाचल प्रदेश सरकार मुहैया करवा रही है। तथा इस महंगाई के दौर में इस पेंशन से उनका गुजर-बसर करना काफी कठिन हुआ है।

सरसा देवी ने इसे पहले भी एसडीएम सरकाघाट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा था। पर आज तक मुख्यमंत्री कार्यलय से उन्हें उसके संबंध में कोई जानकारी हासिल नहीं हुई है।

उन्होंने इस मांग पत्र में मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश से अपील की है कि अगर वह इस बजट सत्र में सभी विधवाओं की पेंशन को बढ़ाकर तीन हजार रुपए करने की मांग को स्वीकार करते हैं तो भविष्य में सभी विधवा बहने उनका आने वाले विधानसभा चुनावों में सहयोग करेगी।

सरसा देवी पिछले बरस बताओ और पंचायत समिति सदस्य रखोह पंचायत से चयनित हुई हैं और समय-समय पर गरीबों की आवाज को उठाती रहती है तथा अब तक कई निर्धन परिवारों को सहयोग राशि भी दे चुकी हैं।

पंचायत समिति सदस्य चुनाव जीतने से पहले इन्होंने आह्वान किया था कि अगर यह चुनाव जीतती है तो अपनी हर महीने मिलने वाली समिति सदस्य की तनख्वाह को गरीब लोगों के उत्थान में लगाएगी। चुनाव जीतने के बाद सरसा देवी अपनी तनख्वाह गरीब परिवार और पढ़ने वाले बच्चों की किताबों कापियों पर खर्च कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...