
बिलासपुर – सुभाष चंदेल’
पुलिस थाना घुमारवीं के तहत वन विभाग के विश्रामगृह में तैनात चौकीदार ने एक व्यक्ति पर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस को दी शिकायत में जगतराम निवासी दधोल कलां ने बताया कि जब वह अपनी ड्यूटी खत्म कर वापस जा रहा था तो हेमराज निवासी दधोल जंगल में बीड़ी पीने लगा। इस दौरान उसे बीड़ी पीने से रोका तो वह पीटने लग पड़ा।
उसने जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
