बीजेपी ने फोरलेन में चार गुणा मुआबजा न देकर हिमाचल के किसानों से किया विश्वासघात : जोगिंन्दर वालिया

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

भूमिअधिग्रहण प्रभाबित मंच सयोंजक, जोगिन्दर वालिया ने कहा कि पिछले कल पूर्व मुख्यमंत्री जयराम का यह कहना कि किरतपुर-मनाली ब अन्य 4 फोर लेन बनने से पर्यटन एवं आम जनता को लाभ मिलेगा सही हे, लेकिन पूर्व की जयराम सरकार को यह नहीं भूलना चाहिए की उनकी सरकार ने पिछले 5 सालों में फोर-लेन प्रभाबितो किसानो की जमीन के सर्कल रेट कम करके एवं जमीन को कोड़ियो के भाब लेकर यंहा तक विना चार गुणा मुआबजा दिए.

हिमाचल के किसानों के साथ विश्वासघात किया हे और रास्ट्रीय उच्च मार्ग को फोर लेन बनाने के लिए जमीन दे दी गई, देश के प्रधानमंत्री भी यह कहते रहे की हम किसानो को चार गुणा मुआबजा देंगे और यंहा तक भूतल मंत्री नितिन गडकरी हिमाचल में यह कह गए कि अगर हिमाचल सरकार चार गुणा की अनुशंसा करती हे तो हम चार गुणा मुआबजा देने के लिए तयार हे लेकिन पूर्व जयराम सरकार टाल-मटोल ब आना-कानी करती रही.

जिसका खामियाज़ा बीजेपी सरकार को बुरी तरह हार के रूप में देखना पड़ा I दूसरी तरफ किरतपुर-मनाली फोर लेन में अभी तक सुंदर नगर बाईपास, पंडोह बाईपास, नागचाला-पंडोह, नौलखा-डडोर सर्विस रोड का काम अभी तक अधुरा रह गया हे और यंहा तक भूमिगत रास्ते, पैदल पथ, बस स्टैंड, हैण्ड पंप, टोल प्लाजा में राहत, सड़क किनारे पक्की नालियों आदि मुलभुत सुभिधाये उपलब्ध नहीं करवाई गई हे.

जिसके कारण आम लोगो का चलाना मुश्किल हो गया हे और दुर्घटनाओं का अंदेशा बड़ गया हे अत रास्ट्रीय उच्च मार्ग से मांग की जाती हे की आम लोगों को मुलभुत सुभिधाये अति शीघ्र उपलब्ध करवाया जाये I

प्रदेश की बर्तमान कांग्रेस की सुखविंदर सुखु सरकार को भी याद दिलाना चाहते हे कि पिछले चुनाबो के दोरान उनके शीर्ष नेतायों ने भी अस्बाशन दिया था कि अगर उनकी सरकार आती हे तो बे केंद्र सरकार से चार गुणा मुआबजा एवं हिमाचल में फोर लेन, रेलबे, हवाईअड्डे ब अन्य में भूमि अधिग्रहण कानून 2013 को लागु करवाया जायेगा. जिससे किसानो को उनकी जमीन का उचित मुआबजा दिया जा सके.

अत: सुखविंदर सरकार से मांग की जाती हे हिमाचल के किसानो को चार गुणा मुआबजा दिलवाने में पहल करे जबकि उतराखंड, बिहार ब अन्य राज्य पहले ही चार गुणा मुआबजा दे रहे हे अन्यथा प्रदेश के प्रभाबित किसान आने बाले दिनों में राज्य स्तर बैठक करके सयुंकत संघर्ष चलाने पर मजबूर हो जायेंगे I

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...